राजनांदगांव

योग आयोग अध्यक्ष ने किया पौधरोपण
07-Jun-2025 3:57 PM
योग आयोग अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 जून।
नवीन परिसर चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र संगीत महाविद्यालय सांकरा राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ शासन के योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर एक वृक्ष मां के नाम मौलश्री का पौधरोपण कर जगत कल्याण निमित पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए।
योग आयोग अध्यक्ष एक संस्मरण सुनाते बताया कि एक कार्यक्रम में गया हुआ था। उस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छोटे से पीपल का पौधा को खुर्सी में स्थान दिया था और अध्यक्षता के लिए बरगद् का छोटा पौधा को मंच में स्थान दे कर वहां के आयोजक लोग पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य पर संदेश दिए।

 

अध्यक्ष को संस्थान के संस्थापक डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध कथक नृत्य गुरू पद्मविभूषण पं.बिरजू महाराज द्वारा इस परिसर का भूमि पूजन किया गया है और पं. बिरजू महाराज इस प्रदेश के संस्कारधानी राजनांदगांव के इस संस्था में चार बार आकर अखिल भारतीय कत्थक नृत्य कार्यशाला में प्रशिक्षण देकर प्रतिभाओं को तराशा है। चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र संगीत महाविद्यालय मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ राज्य का राजा चक्रधर सिंह के नाम से प्रथम स्नातक संगीत महाविद्यालय है और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से 35 वर्ष से मान्यता प्राप्त है। संस्था द्वारा ग्रामीण मजदूर, किसान, गरीब परिवार के बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क कला शिविर विगत तीस वर्षों से कर रही है। संस्था के आयोजनों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा अपनी कला प्रदर्शन किए हैं। वृक्षारोपण के अवसर पर संयासी आत्म चैतन्य बाल योगेश, संयासी आत्म प्रिया, संयासी तारिणी, सुधा गुप्ता, तुषार सिन्हा आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी वेदांग पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गीतांजलि ने दी।


अन्य पोस्ट