राजनांदगांव

भाजपा ने की 2 मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा
06-Jun-2025 9:17 PM
भाजपा ने की 2 मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा

जिलाध्यक्ष राजपूत ने की घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 जून।
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने गुरुवार को दो मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें भुवनलाल साहू अर्जुनी मंडल के अध्यक्ष एवं दिनेश कुमार साहू व  अजय वैष्णव महामंत्री बनाए गए।

इसी तरह अर्जुनी मंडल से अध्यक्ष भुवनलाल साहू, उपाध्यक्ष  चन्द्रकला सोनकर, कुलेश्वर निषाद, मामेश साहू, दीपकबाई पटेल, महामंत्री दिनेश कुमार साहू, अजय वैष्णव, मंत्री मनोज कुमार साहू, भानु सोनी,  रेश्मा साहू, सन्जु देवदास, कोषाध्यक्ष विजय जैन,  सह कोषाध्यक्ष लीलाबाई साहू, मीडिया प्रभारी दुर्गेश सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी लिकेश कुमार साहू, कार्यालय प्रभारी भैयालाल साहू को बनाया गया है। लक्ष्मीनारायण वर्मा मुसरा-मुरमुन्दा मंडल के अध्यक्ष एवं टामेश्वर साहू व तिजउ वर्मा महामंत्री बनाए गए। मुसरा-मुरमुंदा मंडल से अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा, उपाध्यक्ष तिजउ वर्मा, रोशन साहू, मीराबाई साहू, देविका ठाकुर, महामंत्री टामेश्वर साहू, रामचरण वर्मा, मंत्री अमित कुमार देशमुख, धर्मेन्द्र वर्मा,  रंजीता बंजारे, सीमा साहू,  कोषाध्यक्ष कंवल निर्मलकर, सह-कोषाध्यक्ष टुम्मन वर्मा, मीडिया प्रभारी विनम साहू, सोशल मीडिया प्रभारी बजरंग साहू, कार्यालय प्रभारी बली साहू को बनाया गया है।
  

जिला भाजपा के महामंत्री सौरभ कोठारी, राजेंद्र गोलछा एवं रविंद्र वैष्णव ने दोनों मंडलों के पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते अपेक्षा की है कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य मोदी सरकार एवं विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन  करेंगे।


अन्य पोस्ट