राजनांदगांव
राजनांदगांव, 6 जून। युगांतर पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय के चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटडिया, सेके्रटरी विनय डड्ढा, प्राचार्य मधुसूदन नायर, पीआरओ स्पोट्र्स ऑफिसर दिनेश प्रताप, हैड मिस्ट्रेस विनीता तिलवानी की उपस्थिति में किया गया। विद्यालय के गणमान्य पदाधिकारियों ने विद्यालय परिसर को हरियाली से युक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हमें वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा करने का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने विद्यार्थियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आह्वान भी किया। इसी तारतम्य में विज्ञान विभागाध्यक्ष रिंकू राय तथा विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन में इस दिवस को यादगार बनाने विद्यार्थियों ने इस विषय पर पीपीटी का निर्माण तथा अपने घरों में वृक्षारोपण करने का महत्वपूर्ण किया।
यही नहीं विद्यार्थियों ने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न टॉपिक पर पोस्टर निर्माण कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने सेव वाटर तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, ग्लोबल वार्मिंग जैसे विषयों पर भी अपने वीडियो के माध्यम से विचार व्यक्त किए।


