राजनांदगांव
शहर अध्यक्ष कुलबीर के पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे पूर्व प्रभारी मंत्री
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जून। राजनांदगांव के पूर्व प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के पिता सरदार गुरूचरण सिंग छाबड़ा के निधन पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। पिछले दिनों स्व. छाबड़ा का निधन हो गया था।
पूर्व मंत्री अकबर ने छाबड़ा परिवार के दीवानपारा स्थित निवास में पहुंचकर कुलबीर छाबड़ा समेत परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया। उन्होंने सांसारिक जीवन चक्र से जुड़े इस घटना को ईश्वर की मर्जी बताते परिवार को दुख सहने की कामना की। पूर्व मंत्री ने छाबड़ा से पिता के जीवनकाल की अविस्मरणीय यादों को लेकर भी जानकारी ली। स्व. छाबड़ा सिक्ख समाज के अलावा गैर सिक्ख समाज से सदैव जुड़े रहे। उनका आम लोगों से सीधा सारोकार रहा। सीधे एवं सरल स्वभाव के छाबड़ा के निधन की खबर के बाद प्रदेश के राजनीतिक व गैर राजनीतिक वर्ग के लोग शोक व्यक्त करने के लिए लगातार परिवार के बीच पहुंच रहे हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रवीण मेश्राम व अन्य लोग उपस्थित थे।


