राजनांदगांव

शोकभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
राजनांदगांव, 29 मई। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के पिता सरदार गुरुचरण सिंह छाबड़ा का अस्वस्थता के चलते निधन हो गया।
छग प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि गुरुचरण सिंह छाबड़ा एक जिंदादिल मजबूत आत्मविश्वास क्षमता के धनी थे। उनकी धर्म के प्रति आस्था अनुकरणीय है। उनके निधन से शहर ने एक नेक व्यक्तित्व को खो दिया है। लखोली मुक्तिधाम में शोकसभा के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोकसभा को महापौर मधुसूदन यादव, श्रीकिशन खंडेलवाल ने संबोधित किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, शाहिद भाई, भागवत साहू, जितेंद्र मुदलियार, प्रेम बाफना, पदम कोठारी, कमलजीत पिंटू, सुदेश देशमुख, रूबी गरचा, राजेश मारू, योगेन्द्र पांडे, दीपक जोशी, पारस वर्मा, नासिर जिंदरान, अमित चंद्रवंशी, रूबी गरचा, हनी ग्रेवाल, अशोक फडऩवीस, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, अभिमन्यु मिश्रा, आकाश दास, मनोज चौधरी, पंकज खनूजा, मनमोहन तिवारी, केके सिंह सहित बड़ी संख्या धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक, राजनैतिक जगत के लोग शामिल थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, मलकीत सिंह गैंदू, गिरीश देवांगन, सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक छन्नी साहू, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, माया शर्मा सहित अन्य संगठन व विंगों के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को इस दुख को सहन करने की प्रार्थना ईश्वर से की।