राजनांदगांव
8वीं में भूमि का 93.50 प्रतिशत अंक
29-May-2025 5:01 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 मई। पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजनंादगांव में कक्षा 8वीं की छात्रा भूमि सोनकर ने 93.50 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। भूमि सोनकर शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। भूमि जिला संयुक्त सेवा भजन मानस मंडल राजनंादगांव के अध्यक्ष मनसुख लाल सोनकर व शैलपुत्री महिला समूह की अध्यक्ष संतोषी सोनकर की पुत्री है।
भूमि की इस सफलता पर अशोक सारथी, मोहन सेन, मनसुख लाल सोनकर, बाबूदास मानिकपुरी, दम्मू भगत, सरोज साहू, वनीता यादव, नीता देवांगन, सुरूचि यादव ने बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे