राजनांदगांव

प्रसिद्धी का राष्ट्रीय टैलेन्ट सांस्कृतिक के लिए चयन
28-May-2025 12:52 PM
प्रसिद्धी का राष्ट्रीय टैलेन्ट सांस्कृतिक के लिए चयन

राजनांदगांव, 28 मई। चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र व वेदांग पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रसिद्धी सुपुत्री गीतांजलि तुषार सिन्हा एवं सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्य गुरू डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा की पोती का चयन राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रशिक्षण स्त्रोत (सीसीआरटी) नई दिल्ली द्वारा नौ से तेरह वर्ष के बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक टैलेन्ट सर्च स्कालरशिप के लिए वर्ष 2024-25 के लिए कत्थक नृत्य के क्षेत्र में पारंपरिक कलाकार फेमली केटेगरी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य से चयन किया गया है।  प्रसिद्धी सिन्हा की इस उपलब्धि के लिए शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी शरद मेश्राम ने दी।


अन्य पोस्ट