राजनांदगांव

सडक़ हादसे में खैरागढ़ नपा अध्यक्ष के चालक की मौत
24-May-2025 10:37 PM
सडक़ हादसे में खैरागढ़ नपा अध्यक्ष के चालक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 मई। 
खैरागढ़-दुर्ग रोड स्थित नगपुरा के पास शनिवार तडक़े एक कार चालक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतक खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर का वाहन चालक बताया जा रहा है। खैरागढ़ पुलिस को घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है, लेकिन नगपुरा पुलिस चौकी में सडक़ हादसे का मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसा चालक द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चलाने के चलते हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ नगर पालिका  अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर की भतीजी को कल शुक्रवार को चालक सुनील सिंह रायपुर लेकर गया था। रायपुर में उसे छोडऩे के बाद चालक जब देर शाम खैरागढ़ लौट रहा था, उस दौरान कुम्हारी में काफी लंबा जाम हो गया। जाम में फंसने के चलते चालक ने नगर पालिका अध्यक्ष को खैरागढ़ लौटने में देरी होने की जानकारी दी, तब पालिका अध्यक्ष ने उसे आराम से लौटने की सलाह दी और गाड़ी अपने पास रखने को कहा।

सुबह लगभग 4 बजे जाम खुलने के बाद जब चालक खैरागढ़ लौट रहा था, उसी दौरान ग्राम सेवती के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि चालक कार के अंदर घंटों फंसा रहा। किसी तरह पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बताया जा रहा है कि पिछले साल ही चालक का विवाह हुआ था। ऐसे में पत्नी और परिवार सदमे में है। चालक ग्राम सहसपुर का रहने वाला था।

 


अन्य पोस्ट