राजनांदगांव

नांदगांव से गांव लौट रहा था युवक
राजनांदगांव, 23 मई। खैरागढ़ जिले के गातापार इलाके के घाट में गुरुवार दोपहर को बाइक से गिरकर जख्मी हुए युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक राजनंादगांव से अपने गांव टेमरी जा रहा था। इसी बीच घाट में चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर उक्त युवक बाइक से गिर गया। घायल हालत में उसे खैरागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गातापार टेमरी निवासी सुंदरलाल 22 मई को सुबह 9 बजे अपने निजी कार्य से राजनांदगांव आया हुआ था। दोपहर करीब 3.30 बजे वह अपने गांव वापस लौटते समय चंगुर्दा और गाड़ाघाट के बीच घाटी में मोटर साइकिल के अनियंत्रित होने से घाटी में गिर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल निजी वाहन से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक एक माह पूर्व हैदराबाद से अपने गांव लौटा था। वह हैदराबाद में राज मिस्त्री का काम करता था। माना जा रहा है कि अनियंत्रित बाइक को मृतक सम्हालने में नाकाम रहा। जिससे वह गिर गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।