राजनांदगांव

राजनांदगांव, 23 मई। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी सास पर बीती रात को प्राणघातक हमला कर दिया। चाकू से हमला करने पर महिला के पेट और अन्य हिस्सों में गंभीर चोंट पहुंची है। वारदात के बाद महिला को घायल हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इधर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक लालबाग थाना क्षेत्र के रामपुर में गुरुवार देर शाम को गैंदाटोला के रहने वाला शंकर निषाद अपने ससुराल पहुंचा, जहां उसका पत्नी को घर में शह देने के आरोप के चलते अपनी सास से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी का अपनी पत्नी से करीब एक साल से विवाद चल रहा था। जिसके चलते पत्नी अपने मां के घर आ गई। पत्नी को ससुराल में रखने से आरोपी नाराज था। इसी बात को लेकर सास और दामाद में कहा-सुनी हो गई। गुस्से में दामाद ने सास के पेट में चाकू घोप दिया। लालबाग थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच चल रही है।