राजनांदगांव

अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र गांव के विकास का आधार स्तंभ: जंघेल
19-Apr-2025 2:26 PM
अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र गांव के विकास का आधार स्तंभ: जंघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अप्रैल।
खैरागढ़ के पूर्व विधायक एवं खैरागढ़ क्षेत्र के भाजपा नेता कोमल जंघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  को धन्यवाद देते कहा कि छतीसगढ़ प्रदेश में पहली बार अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ करना गांव के आम जनता को सुविधा देने एवं गांव के तरक्की में डिजिटल सेवा का कार्य काफी महत्वपूर्ण व प्रशंसनीय है। 

पंचायत में डिजिटल सेवा शुरू होने से गांव के ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे नगद सेवा, अपने खातों से पैसा निकालना,  जमा करना, अन्य खाते में भेजना, बिजली पानी का बिल भुगतान, पेंशन बीमा, रेलवे की टिकिट, छात्रवृत्ति जैसे  नित्य प्रतिदिन अनेक कार्य गांव में ही निपटेंगे। गांव के लोग छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय व बैंक जाना पड़ता था, वह अब घर बैठे अटल पंचायत डिजिटल  सुविधा केंद्र में ही कार्य आसानी से हो सकेगा। सबसे बड़ी बात गरीब, वृद्ध एवं महिलाएं अपने पेंशन के लिए दूर शहर जाना पड़ता, जो अब सहजता से उन्हें पेंशन की राशि मिल सकेगा। विष्णुदेव सरकार की यह बहुत महत्वपूर्ण योजना है। ग्राम पंचायत को स्वालंबी बनाने का बहुत बडा निर्णय है। प्रदेशभर में कुल 1460 पंचायत मे यह सुविधा होगी। प्रत्येक ब्लॉक के 10 पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सेवा शुरू करने का लक्ष्य हैं।


 

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ ब्लॉक में बलदेवपुर, चारभाटा, चिचोला, देवरिभाट,  ढोलियाकंहार,  चोभर, धोधा, कोपरो, खादी संडी, कुम्भरवाडा, पेंडरवानी, रामपुर  ग्राम पंचायतों में इस जिले के कुल 20 पंचायतों में यह सुविधा केंद्र शुरू होगी। 


अन्य पोस्ट