राजनांदगांव

रूपाकाठी में 14 को सम्मान समारोह
11-Apr-2025 2:42 PM
रूपाकाठी में 14 को सम्मान समारोह

राजनांदगांव, 11 अप्रैल। डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम रूपाकाठी (सोनेसरार) में 14 अप्रैल को ग्रामीण साहू समाज द्वारा आयोजित संत माता कर्मा जयंती में साकेत साहित्य परिषद सुरगी का मासिक कवि गोष्ठी आयोजित किया गया है। सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। 11 बजे से सामाजिक क्रांति के प्रतीक संत माता कर्मा विषय पर वक्तागण विचार व्यक्त करेंगे। द्वितीय सत्र 12 बजे से रंगझाझर कवि गोष्ठी आयोजित है। जिसमें उपस्थित सभी साहित्यकार काव्य पाठ करेंगे। काव्यपाठ पश्चात ग्रामीण साहू समाज रूपाकाठी द्वारा साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन समिति के ईश्वरराम साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने कवियों एवं काव्य रसिकों से उपस्थिति की अपील की है।
 


अन्य पोस्ट