राजनांदगांव

प्रदेश की भाजपा सरकार के सुशासन की जीत है-विक्रांत
09-Apr-2025 4:20 PM
प्रदेश की भाजपा सरकार के सुशासन की जीत है-विक्रांत

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 9 अप्रैल। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 4 भुरभुसी से जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम कालेगोंदी, बिरनपुर कला, छिराहीडीह, हरडंडा, नेवासपुर, काशीटोला, चिलगुड़ा, पेंडरवाणी पहुंचकर त्रि-स्तरीय चुनाव में विजयी दिलाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों का आभार जताया।

 

श्री सिंह के चुनाव के बाद पहली बार आगमन से उनका जोरदार स्वागत किया गया। ततपश्चात जनमानस को सम्बोधित करते जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता को देते कहा कि यह जीत प्रदेश की भाजपा सरकार के सुशासन की जीत है। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों ने जिस ढंग से त्रि-स्तरीय चुनाव में भाजपा सरकार पर भरोसा जताया है, उससे जिले के समुचित विकास की राह आसान हो गई है। अब ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी और क्षेत्र का समुचित विकास होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्रवासियों ने जिस उम्मीद और भरोसे से उन्हें शानदार जीत दिलाई है, उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का फूलमाला भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने अपनी जीत के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता राकेश ठाकुर, छुईखदान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजू जंघेल, लीलाराम साहू, रामवतार साहू, ग्राम पंचायत धोधा सरपंच दुजेराम जंघेल, हमेश यदु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट