राजनांदगांव

कार्तिक मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अप्रैल। हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा झांसी (उत्तरप्रदेश) में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में राज्य की टीम ने अपने पुल के सभी टीमों को पराजित करते पहला स्थान प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि टीम का प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाडिय़ों का चयन छत्तीसगढ़ हॉकी टीम के लिए किया गया था।
उक्त जानकारी देते टीम की मैनेजर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ हॉकी टीम के सभी खिलाडिय़ों ने अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने पुल कि विरोधी टीमों को पराजित करते पुल में टॉप किया। छत्तीसगढ़ हॉकी ने अपना पहला मैच 4 अप्रैल को हॉकी गुजरात के साथ खेला। जिसमें छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 10-0 गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में हॉकी बिहार को 15-0 गोल से पराजित तथा तीसरे मैच में हिमाचल के साथ खेला गया। जिसमें छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर कार्तिक यादव ने 3 गोल और मैच को 3-2 गोल से पराजित करते 9 अंक प्राप्त कर अपने पुल में पहला स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ हॉकी टीम के खिलाड़ी कार्तिक यादव ने अपनी टीम के लिए 3 गोल मारकर हैट्रिक बनाया। जिसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी जर्सी क्रमांक 06 कार्तिक यादव को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस जीत के लिए छत्तीसगढ़ सीनियर पुरूष हॉकी टीम को छत्तीसगढ़ हॉकी परिवार ने बधाई दी। टीम में रोहित रजक, अभिजीत श्रीवास, मानव मेडडपा, चंद्रशेखर यादव, विष्णु यादव, अजय तांडी, आरोन सरोज, बोपन्ना, समीर अली, गुलशन कुमार, खुशाल यादव, अर्जुन यादव, कार्तिक यादव, आदित्य नेताम, आदित्य मेश्राम, सोनू निषाद, गणेश यादव, शैलेन्द्र वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, शकील अहमद कोच तथा दीपेश चौबे सहायक कोच के रूप में शामिल हैं।