राजनांदगांव
साइकिल रैली में 150 ने लिया हिस्सा
07-Apr-2025 3:45 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अप्रैल। स्पोर्टस अर्थारिटी ऑफ इंडिया प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव और राजनांदगांव पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया संडे साइकिल रैली का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से किया गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। रैली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से आडिटोरियम चौक, गौरवपथ, ध्यानचंद चौक होते हुए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में समाप्त हुई। जिसमें 150 साइकिल के साथ पुलिस विभाग के आरक्षक, खिलाड़ी, कोच , स्टॉफ के साथ परंपरा शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान’परंपरा ग्रुप’ के सदस्यों ने भाग लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे