राजनांदगांव

राजनांदगांव, 30 मार्च। नगर कोसिरया यादव समाज राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने 27 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह से उनके राजनांदगांव निवास मुलाकात की।
समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि डॉ. सिंह को भगवान श्रीकृष्ण का पटका पहनाकर एवं शाल ओडहाकर सम्मान किया गया। साथ ही समाज के भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपए के लिए आवेदन दिया गया। डॉ. सिंह ने इस समस्या का निराकरण जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया। इस पर डॉ. सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर समाज के संरक्षकगण पुनाराम यादव, मन्नु यादव, दिलीप यादव, वासुदेव यादव, राजेश यादव, भूपेन्द्र यादव, दीनू यादव, ज्ञानिक यादव, नगर उपाध्यक्ष मनोज यादव, दुष्यंत यादव, नगर सचिव धरम यादव, महिला मंडल से जिला संरक्षक मंजू यादव, केशर यादव, जिलाध्यक्ष महिला शीला यादव, नगर अध्यक्ष मधु यादव, निशा यादव, संतोषी यादव, कामिनी यादव, अलका यादव सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित थे।