राजनांदगांव

जैन समाज के लोगों ने हाथों से खींचा रथ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 मार्च। जैन सम्प्रदाय के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव 23 मार्च को उत्साह और उमंग के साथ दिगंबर जैन मंदिर गंज लाईन में मनाया गया।
समाज के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि सुबह 8 बजे भगवान श्री आदिनाथ की शोभायात्रा शहर भ्रमण एवं अहिंसा धर्म प्रभावना के लिए निकली। जिसमें समाज की महिलाए-पुरुषों एवं बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। शोभायात्रा में जैन आदर्श महिला मंडल ने विशेष पोशाक पहनकर शोभायात्रा को आकर्षक बनाया। वहीं जैन समाज के युवा साथियों ने भगवान के रथ को स्वयं अपने हाथों से खींचा और भक्ति के साथ भजन गाते शोभायात्रा जैन पताका फहराते गंज लाइन, भरकापारा, लोहारपारा, गंज चौक, रामाधीन मार्ग होते हुए मंदिर में समापन किया गया।
शोभायात्रा के पश्चात आदिनाथ भगवान की खड्गासन प्रतिमा का महा मस्तकाभिषेक विद्वान शास्त्री एवं प्रभात के मार्गदर्शन में चंद्रकांत जैन द्वारा बोलियो के माध्यम से पात्रों का चयन करते सौधर्में इंद्र, कुबेर इंद्र, ईशान इंद्र, महेंद्र इंद्र बनकर श्रावक सृष्टिजनों ने अभिषेक एवं शांति धारा कर पुण्य लाभ लिया। तत्पश्चात भगवान की महाआरती समाज के सभी श्रावकों ने सामूहिक रूप से की। इसके बाद आदर्श महिला मंडल द्वारा स्वल्पाहार का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने एवं अहिंसा धर्म की प्रभावना के लिए जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झंझरी, पी सी जैन, पप्पु भैया, कोषाध्यक्ष सुधेश जैन, रविकांत जैन, पूनम जैन, पार्षद राजेश जैन, राजीव जैन, अनिल जैन, अखिलेश जैन, ललित जैन, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा जैन, मनोज जैन ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने दी।