राजनांदगांव

4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए रवाना
23-Mar-2025 2:25 PM
4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए रवाना

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 मार्च।
6वीं एनटीपीसी चेरूकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल मिनी (अंडर-10) ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 25 मार्च तक गुंटूर आंध्रप्रदेश में आयोजित है। जिसमें संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के 2 खिलाड़ी वेदिका नेताम एवं हुमेंद्र नेताम का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ है। विदित हो कि उक्त दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के कोच राहुल साहू एवं कुशल रजक ने बताया कि इसी प्रकार 14वीं एनटीपीसी चेरूकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल मिनी (अंडर-15) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 30 मार्च तक गुंटूर आंध्रप्रदेश में आयोजित है। जिसमें संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के 2 खिलाड़ी संस्कार वर्मा रिकर्व खिलाड़ी एवं युग निर्मलकर कंपाउंड खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ है। 

 

उक्त दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने अपना स्थान सुरक्षित किया है। राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने जाने पर उनके अच्छे प्रदर्शन एवं सफलता की कामना करते संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के संरक्षक वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष राजेंद्र गोलछा, समाजसेवी राधेश्याम गुप्ता, सीनियर खिलाड़ी अंजलि यादव, भूपेन्द्र सिन्हा, जतिन यादव सहित तीरंदाजी संघ के सदस्यगण, पालकगण व खिलाडिय़ों ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट