राजनांदगांव

कलेक्टर-एसपी ने पुलिया निर्माण के कार्यों का लिया जायजा
09-Mar-2025 4:34 PM
कलेक्टर-एसपी ने पुलिया निर्माण के कार्यों का   लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 9 मार्च। मोहला-मानपुर-अं. चौकी  कलेक्टर तुलिका प्रजापति और पुलिस अधीक्षक  यशपाल सिंह ने शुक्रवार को मानपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शेरपार से कोहका के लिए बन रहे राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतरी नदी पर बन रहे पुलिया का भी निरीक्षण किया।  उल्लेखनीय है कि 278.97 लाख रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। इस राजमार्ग की लंबाई 46.98 किलोमीटर है। इस मार्ग का निर्माण हो जाने से पूरे क्षेत्र के नागरिकों को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान और कोरकोटि के समीप सडक़ के समीप एक बड़े पत्थर को यातायात के लिए दुर्घटनाजन्य मानते हुए इसे हटाने अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र पहुंचकर आवश्यक जानकारी लिया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सीमा क्षेत्र महाराष्ट्र की ओर से आने वाले संदिग्ध गतिविधियों की जांच करने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट