राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 फरवरी। महाशिवरात्रि अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शहर के उत्तर मंडल के विभिन्न मोहल्लों में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों के मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। वहीं दो स्थानों में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए।
श्री सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था विश्वव्यापी है, उनकी पूजा-अर्चना पूरे संसार में होती है। वे समाज के पिछड़े दीनहीन गरीबों से लेकर सभी वर्ग के पूज्य देवता है, उनके द्वाद्वश ज्योतिर्लिंग पूरे भारत के कोने-कोने में फैले हुए हैं। जिसके दर्शन पूजन के लिए लाखों लोग इन ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। भगवान शिव के मूल स्थान कैलाश मानसरोवर की दुर्गम यात्रा के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाने तत्पर होते हैं, किन्तु परिस्थितियोंवश कुछ लोगों को ही इस दुर्गमतम् यात्रा की अनुमति मिलती हैं।
श्री सिंह ने केन्द्र की मोदी सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि देशभर में सभी ज्योतिर्लिगों के कायाकल्प का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा बखूबी किया जा रहा है। साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भी मोदी सरकार ने आर्थिक सहायता भक्तजनों को उपलब्ध कराई है। श्री सिंह ने क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति की कामना करते सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार इस दौरान अभिषेक सिंह के साथ उत्तर मंडल के अध्यक्ष सुमीत सिंह भाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा, शिव वर्मा, मोनू बहादुर सिंह, शैंकी बग्गा, नागेश यदु, तरुण साहू, नरेन्द्र हंसा, हेतल भोजानी, नरेश कोचरे, सज्जन सिंह ठाकुर, कमल दुबे, गेमु कुंजाम, संजय रात्रे, उज्जवल कसेर, सुनील साहू, बिंदु वर्मा, अभिषेक यादव, टिकेश्वर सिंह ठाकुर, कमलेश लहरे, दया सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


