राजनांदगांव
रायपुर और जगदलपुर तीसरे-चौथे स्थान के लिए भिड़ेंंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 फरवरी। स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया, हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ़ हॉकी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही अस्मिता हॉकी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान राजनांदगांव और हॉकी बिलासपुर पहुंची, वहीं रायपुर और जगदलपुर तीसरे-चौथे स्थान के लिए भिड़ेंंगे।
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के तहत खेले गए पहला सेमीफाइनल मैच हॉकी मेजबान राजनांदगांव विरूद्ध स्पोटर्स अकादमी रायपुर के मध्य खेला गया। मेजबान राजनांदगांव ने शुरूआती समय से अपना दबाव बनाए रखा और मैच पहले ही मिनट से गोल दगने की शुरूआत कर ली। मेजबान राजनांदगांव की ओर से नैना सोनकर ने 3 गोल, टीम की कप्तान शीतल यादव ने 2 गोल, दुबी रावत ने 4 गोल और गीतू मरकाम ने 1 गोल। वहीं स्पोटर्स अकादमी रायपुर की ओर से नदिता शर्मा, शलोम लाल और अन्नु टंडन ने 1-1 गोल किया था।
दूसरा सेमीफाइनल मैच हॉकी बिलासपुर विरूद्ध हॉकी जगदलपुर के मध्य खेला गया। जिसमें हॉकी बिलासपुर ने हॉकी जगदलपुर को रोमांचक मुकाबले मे 5-3 गोल से पराजित किया। हॉकी बिलासपुर की ओर से टीम की कप्तान मधु सिदार ने 4 गोल और टिवंकल प्रजा ने 1 गोल किया। वहीं हॉकी जगदलपुर की ओर से प्रतिमा मंडावी, नुतन सोरी, जिज्ञासा कश्यप ने 1-1 गोल किया था।


