राजनांदगांव

40 भाजपा पार्षदों के साथ 50 हजार से अधिक मतों से जीतेंगे मधुसूदन - पारख
12-Feb-2025 3:22 PM
40 भाजपा पार्षदों के साथ 50 हजार से अधिक मतों से जीतेंगे मधुसूदन - पारख

राजनांदगांव, 12 फरवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने मंगलवार को हुए नगर निगम चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा कि सभी वार्डों में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में लोगों में जुनून की आंधी चल रही थी, अधिकांश मतदाता नगर निगम की खस्ता हालत करने के लिए कांग्रेस को दोष देते भाजपा को विकास के लिए मतदान कर रहे थे। इस बार सभी वार्डों में भाजपा के पंडालों में भारी भीड़ और भाजपा के प्रति उत्साह को देखते उनका दावा है कि भाजपा के 40 पार्षद तथा महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव 50 हजार से अधिक  वोटो से विजय होंगे।

  श्री पारख ने कहा कि एक ओर जहां भाजपा संगठन ने एकजुटता के साथ कार्ययोजना बनाकर पुराने एवं नए मंडल अध्यक्षों को तालमेल बनाकर चुनाव लड़ा और चुनाव अभियान में तालमेल भी दिखाई दिया।  वहीं इसके विपरीत कांग्रेस का चुनाव अभियान बिखरा बिखरा सा था। श्री पारख ने कहा कि सभी भाजपा नेताओ के सामूहिक प्रयास और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की पार्टी के प्रति निष्ठा के कारण ही इस बार जीत का अंतर इतिहास रचेगा।


अन्य पोस्ट