राजनांदगांव
नांदगांव में 53वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल स्पर्धा संपन्न
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 फरवरी। संस्कारधानी में 53वें राज्य स्तरीय हैंडबॉल सीनियर प्रतियोगिता राजनांदगांव में हाल ही में संपन्न हुई है। जिसमें भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ की 12 टीमों में से चयनित खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आगामी 20 फरवरी को रांची भेजा जाएगा। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव प्रिंस भाटिया ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर हैंडबॉल टूर्नामेंट राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल ग्राउंड में संपन्न हुआ, जहां सालभर खिलाड़ी अपना अभ्यास करते हैं। वहीं दूधिया रोशनी में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ की कुल 12 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में दुर्ग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर राजनांदगांव की टीम रही। सभी खिलाडिय़ों ने अपने अच्छे एवं अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। साथ ही टूर्नामेंट को सफल बनाने में मदद की। पुरस्कार वितरण के लिए प्रिंस मिश्र, सूर्यकांत जैन, फिरोज अंसारी, शबनम अंसारी, दिलीप गिरी गोस्वामी, फिरोज खान, कृष्णा तिवारी, सतीश श्रीवास्तव, श्रेयश चंद्राकर, भरत देवांगन, श्रेष्ठा तिवारी, अर्जुन सिंह शामिल हुए और खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस प्रतियोगिता को सम्मान बनाने में अपनी भूमिका औमान नारायण तंबोली ने सहयोग प्रदान किया।
पुरस्कार वितरण अवसर पर सूर्यकांत जैन ने खिलाडिय़ों को अच्छे खेल के प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी रांची झारखंड में होने वाले राष्ट्रीय सीनियर पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेने 20 फरवरी 2025 को रायपुर से रवाना होंगे। सूर्यकांत जैन ने इस आयोजन को सफल बनाने हैंडबॉल के प्रदेश पदाधिकारी,सभी सम्मानित कोच और सभी श्रेष्ठ खिलाड़ी जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया एवं उपस्थित दर्शकगणों का आभार व्यक्त किया है।


