राजनांदगांव
राजनांदगांव, 3 फरवरी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष पद के लिए 4 अभ्यर्थी एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए 41 अभ्यर्थी के मध्य निर्वाचन होगा। नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए अभ्यर्थियों को प्रतीकों का आबंटन कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अजय कुमार पटेल को कमल, कांग्रेस के रितेश जैन को हाथ, हमर राज पार्टी के मनभावन सिंह उइके को बाल्टी एवं निर्दलीय भोजवानी साहू को लैपटाप प्रतीक आबंटित किया गया है।
नगर पंचायत छुरिया के वार्ड क्र. 1 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस के दीपक जगने को हाथ एवं भाजपा के सुनील कुमार मालेकर को कमल, वार्ड क्र. 2 के पार्षद पद के लिए भाजपा के कामेश्वर यादव को कमल, कांग्रेस के रोशन रजक को हाथ एवं निर्दलीय मोहम्मद अकिल कुरैशी को ब्लैक-बोर्ड, वार्ड क्र. 3 के पार्षद पद के लिए भाजपा के छोटु देवांगन को कमल एवं कांग्रेस के मो. वसीम को हाथ, वार्ड क्र. 4 के पार्षद पद के लिए भाजपा के बिन्दू तीरथ साहू को कमल एवं कांग्रेस की उगेश्वरी सिन्हा को हाथ, वार्ड क्र. 5 के पार्षद पद के लिए भाजपा की रूकसाना बानो खान को कमल, कांग्रेस के सोनू खान को हाथ, आम आदमी पार्टी के विक्की आनंद वैद्य को झाडू एवं निर्दलीय सादिक भाई मेमन को ब्लैक-बोर्ड, वार्ड क्र. 6 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस के नसीम मेमन को हाथ, भाजपा के श्रीराम साहू को कमल, निर्दलीय आशिक खान को बैटरी टार्च एवं अनिल लारोकार को ब्लैक-बोर्ड, वार्ड क्र. 7 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस की भावना राधे ठाकुर को हाथ एवं भाजपा की मनीषा यदु को कमल, वार्ड क्र. 8 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस के श्रवण कुमार महोबिया को हाथ, भाजपा के टामेश्वर उर्फ रामेश्वर कुंभकार को कमल एवं निर्दलीय रेणुका साहू को हेलमेट, वार्ड क्र. 9 के पार्षद पद के लिए भाजपा की ललिताबाई कुम्भकार को कमल एवं कांग्रेस की सुशीला चन्द्रवंशी को हाथ, वार्ड क्र. 10 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस के असरफ खान को हाथ, भाजपा के बोनी पटेल को कमल एवं निर्दलीय ताहिर खान को ब्लैक-बोर्ड, वार्ड क्र. 11 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस के मनोज कुमार यादव को हाथ, भाजपा के ओमप्रकाश साहू को कमल, वार्ड क्र. 12 के पार्षद पद के लिए भाजपा की गौरी सिन्हा को कमल, कांग्रेस की किर्ती यादव को हाथ एवं निर्दलीय जायदा बेगम को ब्लैक-बोर्ड, वार्ड क्र. 13 के पार्षद पद के लिए कांग्रेस की ममता माण्डेकर को हाथ एवं भाजपा के सलूजा कोमरे को कमल, वार्ड क्र. 14 के पार्षद पद के लिए भाजपा के दानेश्वर मंडावी को कमल, कांग्रेस के लोकेश कुमार (मोनू) को हाथ, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राजेश पडोटी उर्फ मंडावी को आरी एवं निर्दलीय नारद राम को हेलमेट, वार्ड क्र. 15 के पार्षद पद के लिए भाजपा के भूषण नेताम को कमल, कांग्रेस के सतीश कुमार पडौती को हाथ एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के आकाश मंडावी को आरी प्रतीक आबंटित किया गया है।


