राजनांदगांव

मेयर के 3 और पार्षद पद के लिए 36 ने लिया नाम-निर्देशन पत्र
25-Jan-2025 3:27 PM
मेयर के 3 और पार्षद पद के लिए 36 ने लिया नाम-निर्देशन पत्र

अब तक मेयर के लिए 10 और पार्षद के लिए 97 ने लिया पत्र, महापौर के लिए एक-एक-ने जमा किया नाम-निर्देशन पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 जनवरी। 
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिका निगम राजनांदगांव के महापौर पद के लिए शुक्रवार को 3 अभ्यर्थियों एवं पार्षद पद हेतु कुल 36 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। नगर पालिका निगम राजनांदगांव के महापौर पद के लिए निर्दलीय भारतीय जनता पार्टी से अजीत जैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी राजेश गुप्ता, निर्दलीय डॉ. केएल टांडेकर ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। इस तरह अब तक महापौर पद हेतु कुल 10 अभ्यर्थियों एवं पार्षद पद हेतु कुल 97 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। शुक्रवार को महापौर पद के लिए निर्दलीय संदीप शुक्ले एवं वार्ड क्र. 1 के पार्षद पद हेतु इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से राजेश कुमार गोड़ ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। 

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिका निगम राजनांदगांव अंतर्गत वार्ड क्र. 1 के पार्षद पद हेतु निर्दलीय नावेशचन्द्र साहू, वार्ड क्र. 6 के लिए  इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से देवेश वैष्णव, वार्ड क्र. 2 के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से सुरेन्द्र देवांगन, वार्ड क्र. 4 के लिए भारतीय जनता पार्टी से श्यामराव सुखदेवे, वार्ड क्र. 8 के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से किशन सिन्हा, वार्ड क्र. 8 के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से चेतनराम सिन्हा, वार्ड क्र. 10 के लिए आम आदमी पार्टी से मंगल सिंह राजपूत, वार्ड क्र. 2 के लिए भारतीय जनता पार्टी से रोहित कुमार, वार्ड क्र. 7 के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से रीमा सोनी, वार्ड क्र. 12 के लिए निर्दलीय शशांक डोंगरे, वार्ड क्र. 5 के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से पार्वती निषाद, वार्ड क्र. 11 के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से सिद्धार्थ डोंगरे ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। वार्ड क्र. 25 के पार्षद पद हेतु भारतीय जनता पार्टी से वर्षा सिन्हा, वार्ड क्र. 17 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संतोष पिल्ले, वार्ड क्र. 17 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संगीता साहू, वार्ड क्र. 14 के लिए  भारतीय जनता पार्टी से मुकेश चौबे, वार्ड क्र. 18 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संगीता देवांगन, वार्ड क्र. 19 के लिए निर्दलीय डामेश्वरी यादव, वार्ड क्र. 26 के लिए भारतीय जनता पार्टी से बुधिया बाई, वार्ड क्र. 16 के लिए भारतीय जनता पार्टी से ओम प्रकाश साहू, वार्ड क्र. 26 के पार्षद पद हेतु भारतीय जनता पार्टी से झीमत सेन ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।

वार्ड क्र. 39 के पार्षद पद हेतु भारतीय जनता पार्टी से रवि सिन्हा, वार्ड क्र. 37 के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से महेश अग्रवाल, वार्ड क्र. 27 के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से जितेन्द्र सिमनकर, वार्ड क्र. 35 के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से भागचंद्र साहू, वार्ड क्र. 29 के लिए भारतीय जनता पार्टी से अन्नपूर्णा सिंह, वार्ड क्र. 29 के लिए भारतीय जनता पार्टी से वर्षा ठाकुर, वार्ड क्र. 35 के लिए भारतीय जनता पार्टी से दीपक कुमार साहू, वार्ड क्र. 31 के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से सीमा चौरसिया, वार्ड क्र. 34 के लिए भारतीय जनता पार्टी से कांतादेवी सदानी ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। वार्ड क्र. 44 के पार्षद पद हेतु भाजपा से सेवक राम उइके, वार्ड क्र. 45 के लिए कांग्रेस पार्टी से लेनिन कसार, वार्ड क्र. 43 के लिए कांग्रेस पार्टी से मीता यादव, वार्ड क्र. 49 के लिए भाजपा से फागूराम साहू, वार्ड क्र. 49 के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से संजय कुमार रजक, वार्ड क्र. 47 के पार्षद पद हेतु कांग्रेस पार्टी से कीर्ति गुप्ता ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। 
 


अन्य पोस्ट