राजनांदगांव

पाम्पलेट बांटकर यातायात नियम का पालन करने किया जागरूक
18-Jan-2025 3:37 PM
पाम्पलेट बांटकर यातायात नियम का  पालन करने  किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 जनवरी। खैरागढ़ जिले में 35वां सडक़ सुरक्षा माह 2025 के यातायात नियम संकेती रथ खैरागढ़ एसपी के निर्देशन में रवाना किया गया। साथ ही यातायात नियम पाम्प्लेट वितरण कर आम जनता को यातायात के लिए जागरूक, आडियो क्लीप के माध्यम से नियम का पालन करने जागरूक, तथा चौक-चौराहों में पाम्प्लेट चस्पा किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ एसपी त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन व एएसपी नितेश गौतम के निर्देशन में 17 जनवरी को यातायात जागरूक रथ फतेह मैदान में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथ को खैरागढ़ के अमलीपारा, इतवारी बाजार, दाऊ चौरा, अंबेडकर चौक होते हुए छुईखदान के चौक-चौराहे तथा गंडई में घुमाया गया। रथ को देखकर आम जनता द्वारा यातायात माह में चलाए जा रहे जागरूक का प्रोत्साहन किया। यातायात पुलिस द्वारा जागरूक पाम्प्लेट वितरण किया तथा भीड़ वाले इलाकों में चस्पा कर लोगों को जागरूक किया।


अन्य पोस्ट