राजनांदगांव
सांसद पांडे बने दुर्ग संभाग के संयोजक
11-Jan-2025 2:54 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 11 जनवरी। राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि चुनाव की तारीखों का ऐलान अब तक नहीं हुआ है।
भाजपा ने चुनाव संचालन के लिए सक्रियता बढ़ाते आठ सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसके बाद पार्टी ने शुक्रवार को विभिन्न संभागों के संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी। भाजपा ने चार प्रमुख संभागों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। दुर्ग संभाग की जिम्मेदारी राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय को दी गई है, इन्हें दुर्ग संभाग का संयोजक बनाया गया है। इससे पहले सांसद पांडेय कई महत्वपूर्ण चुनावों में बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। परिणाम भी अच्छा दिए हैं।
सांसद पांडेय कुशल रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे