राजनांदगांव

हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की चर्चा
09-Jan-2025 2:40 PM
हॉकी संघ के पदाधिकारियों  ने कलेक्टर से की चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 जनवरी।
जिला हॉकी संघ राजनांदगांव एवं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े हुए सदस्यों ने बुधवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर देश की प्रसिद्ध और सबसे पुरानी हॉकी प्रतियोगिता महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए आयोजन संबंधी चर्चा की। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का टर्फ प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त नहीं होने की वजह से इस वर्ष दिग्विजय स्टेडियम के प्रांगण में जैसा कि पूर्व में होता था, उसी प्रकार इस वर्ष भी घास के मैदान में हॉकी प्रतियोगिता कराई जाने बाबत चर्चा की।

आयोजन से जुड़े सदस्यों ने बताया कि देश के अन्य जगहों पर आज भी ग्रास और चट (क्ले कोर्ट) मैदान में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। 
इस वर्ष राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में भी यह प्रतियोगिता को आयोजित कर प्रतियोगिता के आयोजन को निरंतर प्रदान कराई जाए। इस संदर्भ में उन्होंने चर्चा के दौरान फिरोज अंसारी, हॉकी आयोजन से जुड़े रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, प्रकाश सांखला, अजय झा, प्रकाश शर्मा, नीलम जैन, गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू, हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, महेंद्र ठाकुर, प्रिंस भाटिया, अरुण शुक्ला, योगेश दिवेदी, गुणवंत पटेल, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी आदि सदस्य उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट