राजनांदगांव

मातृशक्ति के हवाले मोहला-मानपुर भाजपा संगठन वनांचल की पहली महिला बनी संगठन की मुखिया
06-Jan-2025 2:43 PM
मातृशक्ति के हवाले मोहला-मानपुर भाजपा संगठन  वनांचल की पहली महिला बनी संगठन की मुखिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 6 जनवरी। वनांचल मोहला-मानपुर में भाजपा ने जिलाध्यक्ष के तौर नम्रता सिंह को चुना है। पहली बार आदिवासी बाहुल्य इस जिले को मातृशक्ति के हवाले किया गया है। नम्रता जिला संगठन की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। पुणे से बी.कॉम स्नातक नम्रता लगातार संगठन में सक्रिय रही है। वह वर्तमान में जिला संगठन की महामंत्री थी। आदिवासी वर्ग की नम्रता पिछले एक दशक से पार्टी के हर कार्यक्रमों और आयोजनों पर प्रत्यक्ष रूप से भागीदार रही है। विधानसभा चुनाव में भी उनके नाम पर विचार होता रहा है।

  जिलाध्यक्ष की भूमिका

भाजपा द्वारा नम्रता सिंह को जिलाध्यक्ष की भूमिका सौंपा जाना एक बड़ा कदम है, जो पार्टी की महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में है। यह नियुक्ति न केवल नम्रता के लिए, बल्कि पूरी पार्टी के लिए भी एक रणनीतिक निर्णय है। भाजपा ने हमेशा से अपने निर्माण के मूल सिद्धांतों के अनुसार जनसेवा को प्राथमिकता दी है।

 आदिवासी बाहुल्य जिला

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी वाला यह जिला आदिवासी बाहुल्य है। जिसका विकास विशेष ध्यान और प्रयास की आवश्यकता है। नम्रता सिंह के नेतृत्व में भाजपा का प्रयास होगा कि इस जिले के विकास में सभी समुदायों की आवाज को सुना जाए और उन्हें विकास के लाभ से जोड़ा जाए।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम

महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए नम्रता सिंह ने कई परियोजनाओं पर काम किया है। उनके नेतृत्व में कई महिला समूहों ने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके माध्यम से महिलाओं को ना केवल सामाजिक सुरक्षा का अनुभव हुआ है, बल्कि आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।


अन्य पोस्ट