राजनांदगांव

पंज-प्यारों की अगुवाई में निकली गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जनवरी। धर्म और सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध, संत सिपाही खालसा पंथ के सृजनहार सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह के आगमन की 358वीं वर्षगांठ पर सिख समाज द्वारा 4 जनवरी को पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पटाखे फोडक़र पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया।
गुरुद्वारा परिसर से निकली शोभायात्रा में सिख बैंड बाजे पुष्प वर्षा करती तोप गाडी, घोड़ा, बच्चों द्वारा अखाड़ों के करतब दिखाते तथा समाज की महिलाओं द्वारा नगर कीर्तन आकर्षक का केन्द्र रहा। शोभायात्रा के लिए विशाल वाहन को विशेष रूप से फूल मालाओं तथा गुरूबाणी उपदेशों से सुज्जित रहा। शोभायात्रा मानव मंदिर चौक पहुंचने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत कर चरणवंदन किए।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने कहा कि धर्म और सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध खालसा पंथ के सृजनहार सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह के आगमन पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शहर कांग्रेस व वार्ड के युवाओं की टीम द्वारा स्वागत किया गया। गुरू गोविंद सिंह धरती पर एक ऐसा सितारा उतरा था जिनके धर्म और सिद्धांत एवं उनके संदेश मानव समाज के लिए मार्गदर्शक है।
शोभायात्रा के स्वागत के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मन्ना यादव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, अमित चंद्रवंशी, नासिर जिंदरान, अशोक फडऩवीस, प्रज्ञा गुप्ता, भोला यादव, सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे।