राजनांदगांव

राजनांदगांव, 5 जनवरी। कलार समाज युवा मंच राजनांदगांव द्वारा 19 जनवरी को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
परिचय सम्मेलन की अध्यक्षता युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष डागेश्वर सिन्हा करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि मुख्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा, संरक्षक दीपक कुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री रिखीराम सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष बिसम्भर सिन्हा, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा, महामंत्री त्रिवेणी सिन्हा, युवा मंच के प्रदेश महामंत्री तेखन सिन्हा, कोषाध्यक्ष लिलेश सिन्हा, उपाध्यक्ष नंदूकुमार सिन्हा, देवलाल सिन्हा, राजनांदगांव जिला के जिलाध्यक्ष शिवशंकर डड़सेना, महामंत्री गंगाराम सिन्हा, कोषाध्यक्ष पूनमचंद सिन्हा, महिला मंच अध्यक्ष निर्मला सिन्हा, महामंत्री चंद्रा सिन्हा, कोषाध्यक्ष हंसा सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
उक्त जानकारी प्रदेश प्रचार मंत्री योगेश्वर सिन्हा ने दी।