राजनांदगांव

बसंतपुर में सुनी गई पीएम की मन की बात
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 दिसंबर। बसंतपुर वार्ड नं. 46 बूथ क्र. 53 में रविवार को शक्ति केंद्र प्रभारी कमल सोनी समेत वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का 117वां एपिसोड़ को सुना। जिसमें मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर, सुकमा और कोंडागांव का विशेष उल्लेख करते कहा कि बस्तर में समृद्धि और संस्कृति की झलक दिखती है।
इस बस्तर में खेल महत्वों का मूल मंत्र है। करसाय ता बस्तर बरसाय ता बस्तर यानी खेलेगा बस्तर जीतेगा बस्तर पहली बार में बस्तर ओलंपिक में सात जिलों के 165000 खिलाडिय़ों ने भाग लिया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है। यह हमारे युवाओं के संकल्प की गौरव गाथा है। एथलेटिक्स तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबाल, हॉकी, खो-खो, कराटे, कबड्डी और वॉलीबॉल अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं। सुकमा के दोरनापाल के पायल कवासी के स्वर्ण पदक जीतने का भी जिक्र किया। कोंडागांव के तीरंदाज रंजू सोरी बस्तर यूथ आईकॉन चुना गया। बस्तर युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का मंच दे रहा है। हमारे युवा एक प्रतिभा को दिखा सके और एक नए भारत का निर्माण कर सके।
उन्होंने सभी से आग्रह करते कहा कि जहां विकास और खेल का संगम हो रहा है युवा अपने प्रतिभा को निखार रहे हैं और एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। खेलेगा भारत जीतेगा भारत अपने क्षेत्र में ऐसे खेल आयोजनों को प्रोत्साहित करें अपने क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को साझा करें।
इस अवसर पर दक्षिण मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवशरण सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, शक्ति केंद्र प्रभारी कमल सोनी, पार्षद खेमींन राजेश यादव, पूर्व पार्षद शेखर यादव, विनोद श्रीरंगे, गीता साहू, कृष्णा, धरम उक्के, विजय देवांगन, शिव साहू, टिकेश्वर ठाकुर, नरेश सारथी, मोहन सिन्हा, लालू यादव, कन्हैया यादव सहित भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।