राजनांदगांव

सामाजिक समरसता अभियान यात्रा गंडई से शुभारंभ
26-Dec-2024 3:26 PM
सामाजिक समरसता अभियान यात्रा गंडई से शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 दिसंबर।
विश्व हिन्दू परिषद के तत्वधान में समाज को जोडऩे हिन्दुओं को जगाने सामाजिक समरसता अभियान को लेकर 25 से 30 दिसंबर तक यात्रा का शुभारंभ नर्मदा मैया के प्रांगण से मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। जिसमें क्षेत्र के साधु-संतों के आशीर्वाद एवं शुभ संदेश जन-जन तक पहुंचाने यह यात्रा प्रारंभ हुई है। एक रथ पर साधु संत सवार होकर यात्रा भ्रमण करने यह यात्रा गंडई नर्मदा मैया से शुरू होकर छुईखदान, खैरागढ़, डोंगरगढ़, छुरिया, डोंगरगांव, चौकी, मोहला, मानपुर, दल्लीराजहरा, डौंडी, बालोद, गुरुर, गुंडरदेही, डौड़ीलोहरा से राजनादगाव जिले के विभिन्न गांवों मे भ्रमण करते राजनांदगांव जिला मुख्यालय में एक धर्मसभा आयोजन के साथ 30 दिसंबर को समापन होगा। 

सामाजिक समरसता का संदेश देने अभियान में प्रमुख रूप से महंत राधेमोहन दास, महंत रघुवीर दास, महंत धनेश दास, महंत गैददास विशेष रूप से इस यात्रा के संतजन के रूप यात्रा भ्रमण करेंगे। शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से राजेश ताम्रकार विभाग संघ चालक राजनादगाव, नंदू साहू प्रान्त मंत्री विहिप, खैरागढ़ पूर्व विधायक कोमल जंघेल, गिरिराज किशोर दास पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष छुईखदान, किशोर दुबे गौ रक्षा प्रान्त प्रमुख, अरुण गुप्ता विहिप, लाल गुनाई, बाबा बौद्ध, सुनील सेन, विशाल मारुत्कार, नीरज दुबे, उत्तम राजपूत, बलदाऊ सोनी, ओमप्रकाश अग्निहोत्री, अंजलि वाडेकर, ज्योति जंघेल, नवीन अग्रवाल, कमलेश मिश्रा, नेतराम जंघेल, रोहित जंघेल, विक्रांत चंद्राकर, किसन सिलोटिया, आनंद पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट