राजनांदगांव

द्वितीय चरण में शांतिनगर में निकली संविधान सम्मान जनजागरूकता यात्रा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 दिसंबर। संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और हमारे राष्ट्र को जोडऩे वाला सूत्र है, संविधान सभी को समानता का अधिकार, सभी के लिए न्याय और निष्पक्षता सुनिश्चित करता है। यह यात्रा हमारे संविधान के संस्थापकों की दूरदृष्टि को श्रद्धांजलि है और प्रस्तावना में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों की याद दिलाती है। संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 25 दिसंबर को संविधान सम्मान यात्रा निकाली गई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी संविधान रक्षक यात्रा का आयोजन किया गया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा केे नेतृत्व में 25 दिसंबर को संविधान रक्षा यात्रा निकली गई। बाबा साहेब अम्बेडकर तस्वीर की तख्तियां लेकर कांग्रेसजन शांतिनगर वार्ड नं. 10 बजरंग चौक से निकले, जो वार्ड के बुद्ध विहार में भगवान गौतम बुद्ध व बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर आगे बढ़ी, जो वार्ड का भ्रमण करते चिखली बाजार में जयघोष के साथ यात्रा का समापन हुआ।
रैली में विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, सिद्धार्थ डोंगरे, योगेन्द्र सिंह, अतुल शर्मा, अमर झा, मुस्तफा जोया, सादिक पिंटू खान, पूर्णिमा नागदेवे, आशीर्ष सोनटक्के, जितेन्द्र सिन्हा, शौर्य वैष्णव, बंटी यादव, कंचन वर्मा, शारदा वासनिक, चंद्रकला, गौतरबाई, इन्दुबाई वासनिक, बिसंतीनबाई, राजकुमार, श्यामकुवर, कुंती वर्मा, गोलू नायक, हर्ष सोनटक्के, यादवराम यादव, यादोराव भिमटे सहित वार्डवासी शामिल हुए।