राजनांदगांव

राजनांदगांव, 26 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा मुरमुरा, पोहा पर मंडी टैक्स पर (1) एक प्रतिशत की राहत देकर मुरमुरा, पोहा उद्योग को पुन: नई ऊर्जा दे दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश मुरमुरा, पोहा उत्पादक संघ के पदाधिकारीगण भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश महासचिव रूपचंद भीमनानी के नेतृत्व में कृषि मंत्री रामविचार नेताम से रायपुर में सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
ज्ञातव्य हो कि वर्तमान में मंडी शुल्क के 2 प्रतिशत होने से पोहा, मुरमुरा उद्योग अन्य पड़ोसी राज्यों के उत्पादकों से स्पर्धा में ठहर नहीं पा रहे थे, अधिक शुल्क की मार से उद्यमी संकट में थे और क्रमश: उद्योग शिथिल होकर बंदी की ओर जा रहे थे। जिससे प्रदेश में पोहा, मुरमुरा उद्योग में कार्य कर रहे लगभग 25000 अकुशल श्रमिकों का भविष्य भी संकट में आ जाता।
उक्त संबंध में पोहा मुरमुरा उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुकरेजा ने बताया कि रूपचंद के प्रयासों से डॉ. रमन ने पर वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने उक्त को पटल पर पारित करने का संकल्प पेश किया।
तत्पश्चात कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने उक्त समस्या पर गंभीरता से विचार करते तत्काल ही मंडी शुल्क को एक प्रतिशत करने की सहमति देते प्रस्ताव स्वीकार किया। जिससे पोहा, मुरमुरा संघ में खुशी की लहर छा गई। पोहा, मुरमुरा उत्पादक संघ के सैकड़ों मिलर्स एवं हजारों मजदूर सरकार की इस व्यवस्था से खुश दिखाई दिए तथा इस कार्य हेतु चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अमर परवानी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा से मिले सहयोग का भी आभार व्यक्त किया।
राजनांदगांव के पोहा मुरमुरा उद्योग अध्यक्ष पंपी अग्रवाल सहित प्रदेश कार्यकारिणी से अमर छाबडिय़ा, अनिल सचदेवा, शंकर किंग रानी, प्रेम गोविंदानी, सूरज खंडेलवाल, आदित्य अग्रवाल ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम को गुलदस्ता देकर आभार व्यक्त किया। सभी पदाधिकारी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल से आभार व्यक्त किया ।