राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : महिला वर्ग में भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव की टीम चैम्पियन
26-Dec-2024 2:52 PM
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : महिला वर्ग में भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव की टीम चैम्पियन

हॉकी खेल में योगदान अतुलनीय - हेमा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 26 दिसंबर। रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के महिला वर्ग के समापन समारोह में महिला सशक्तिकरण का नया अयाम स्थापित किया जा रहा है। विगत तीन वर्षों से छत्तीसगढ़ हॉकी एवं राजनांदगांव हॉकी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग के समापन अवसर पर महिला सशक्तिकरण मंच के माध्यम से नारी शक्ति का उत्सव मनाया गया।

महापौर हेमा देशमुख के मुख्य आतिथ्य एवं समाज सेविका सुशीला देवी शर्मा, रुबीना अंजुम अल्वी, रेखा संतोष पांडेय, मधु बैद, डॉ. सुगंध अनिमेष गांधी, खेमिन यादव, श्वेता शर्मा, माया शर्मा, हेमलता श्रीवास्तव, अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी शबनम फिरोज अंसारी के विशिष्ट आतिथ्य में विजेता एवं उपविजेता टीम को डॉ. गणेश शंकर शर्मा ट्रॉफी पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सुधा साहू को स्व सत्यदेव चौधरी के स्मृति मे साइकिल समाजसेवी अशोक द्वारा प्रदत्त किया गया। इसी के साथ टूर्नामेंट के दौरान सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने अवार्ड विभिन्न अवार्ड अतिथियों के करकमलो से प्रदान किया गया। जिसके तहत बेस्ट गोलकीपर नौरीन हयात अंसारी, बेस्ट डिफेंडर अंजलि एक्का, बेस्ट मिडफील्डर श्यामली राय, बेस्ट स्ट्राइकर अंजलि महातो, बेस्ट डिसिप्लिनड प्लेयर दामीनी कुशरो, बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर दुबी रावत प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती देशमुख ने रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को हॉकी खेल के लिए योगदान को अतुलनीय बताया और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे एवं छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर रेखा संतोष पांडेय, मधु बैद व मणीभास्कर गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।

छत्तीसगढ़ हॉकी और जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में रुद्रारक्षम वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग प्रतियोगिता में चौथे दिन चार मैच खेले गए। बालिका वर्ग का फाइनल मैच भारतीय खेल प्राधिकरण विरुद्ध डीएचए राजनांदगांव के मध्य खेल गया। जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम 3-2 से विजयी रही।


अन्य पोस्ट