राजनांदगांव

अंबेडकर का अपमान, कांग्रेस ने निकाली सम्मान यात्रा
24-Dec-2024 3:41 PM
अंबेडकर का अपमान, कांग्रेस ने निकाली सम्मान यात्रा

पत्रकारवार्ता लेकर अमित शाह से इस्तीफे की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 दिसंबर।
लोकसभा के शीतकालीन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडर का अपमान करने पर कांग्रेस ने सम्मान यात्रा निकालकर गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की। स्थानीय कलेक्टोरेट परिसर में सम्मान यात्रा में शामिल कांग्रेसी नेता बाबा साहब की तस्वीर लेकर पहुंचे। कांग्रेस ने अमित शाह के अम्बेडकर-अम्बेडकर को फैशन कहने पर आपत्ति दर्ज करते सख्त आलोचना की है। 

इधर कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने पत्रकारवार्ता लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस्तीफा लेने की मांग करते कहा कि मोदी सरकार द्वारा लगातार अम्बेडकर का अपमान किया जा रहा है। विपक्ष के आपत्ति पर भाजपा सांसदों ने कार्रवाई ठप कर दी। कांग्रेस सांसदों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को धक्का देकर गिरा दिया गया। भाजपा षडयंत्र कर संविधान निर्माता का अपमान कर रही है। अमित शाह के टिप्पणी से देश की जनता आहत है। पत्रकारवार्ता में जिलाध्यक्ष भागवत साहू, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, अमित चंद्रवंशी, सूर्यकांत जैन समेत अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट