राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 दिसंबर। शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रेसवार्ता ली। इस दौरान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सभापति अशोक देवांगन, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है और उपलब्धियां हासिल की है। बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल ने जिले की उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत जिले में 1 लाख 33 हजार 32 किसान पंजीकृत है। जिनमें से 3.8 प्रतिशत नवीन किसानों का पंजीयन वर्ष 2024-25 में किया गया है। जिले में पंजीकृत रकबा 1,56,584.81 हेक्टेयर है। अब तक 2,88,915 मीट्रिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में कुल राशनकार्ड की संख्या 2,49,945 है। जिसमें से वर्ष 2024 में 13,638 नवीन राशनकार्ड बनाए गए। महतारी वंदन योजना के तहत जिले के 2.57 लाख महिलाओं को 242 करोड़ रुपए से लाभान्वित हो गए हंै। 5 फरवरी से प्रारंभ है।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं को धरातल तक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित रहें।


