राजनांदगांव

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
10-Dec-2024 3:29 PM
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

राजनांदगांव, 10 दिसंबर। धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था को लेकर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने  ब्लॉक और जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कांग्रेसियों ने मोहारा धान खरीदी केंद्र के पास धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के किसान विरोधी रवैये के विरोध व किसानों के हित में अपने विचार रखे।

धरना प्रदर्शन में शहर जिला कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, जिलाध्यक्ष भागवत साहू, महापौर हेमा देशमुख, अमित चंद्रवंशी, सूर्यकांत जैन, आसिफ अली, महेश साहू, माया शर्मा, प्रज्ञा गुप्ता, गुरभेज माखीजा, मानव देशमुख समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे। 


अन्य पोस्ट