राजनांदगांव

महतारी वंदन योजना से महिलाओं के चेहरे में खुशियों की उजास
03-Dec-2024 4:03 PM
महतारी वंदन योजना से महिलाओं के चेहरे में  खुशियों की उजास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 दिसंबर।
शासन की महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान की दिशा में एक कारगर कदम है। जिले में खुशियों की यह उजास पहुंच रही है, महतारी वंदन योजना के माध्यम से। प्रतिमाह महिलाओं के खाते में 1000 रुपए की राशि पहुंचने पर महिलाओं ने मोबाईल में राशि प्राप्त होने का नोटिफिकेशन दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की। 

राजनांदगांव शहर की मोतीपुर निवासी 52 वर्षीय पुष्पा देवांगन ने बताया कि वे एक गृहिणी है और सिलाई का कार्य करती है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग वे दवाई, घरेलू कार्य में करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं और उनका यह संदेश हम सभी तक पहुंच रहा है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को इस योजना के तहत प्रतिमाह राशि प्राप्त होने पर धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी बहू संतोषी देवांगन को भी इस योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत एवं सक्षम बनाने तथा उनके दायित्व निर्वहन के लिए संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।


अन्य पोस्ट