राजनांदगांव

भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 नवंबर। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह लगातार अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के निष्पादन हेतु सतत रूप से सक्रिय रहते हैं। आज उनके प्रयासों से राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ एवं विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में सम्मिलित सडक़ हेतु विभिन्न 11 सडक़ों एवं विस्तृत परियोजना के कार्यों हेतु 3 करोड़ 38 लाख 74 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।
जिसके तहत बरगा से अष्टगी मंदिर तक 82.74 लाख रुपए, जंगलेश्वर से खैरा तक 71.12 लाख रुपए, मुड़पार से उसरीबोड तक 42.36 लाख रुपए, धामनसरा से कोटराभाटा तक 48.30 लाख रुपए, धनगांव से गातापार तक 60.61 लाख रुपए, इसी तरह धनगांव से लिटिया 6.73 लाख रुपए, देवादा से धनोद 2.96 लाख रुपए, धर्मापुर से बरगाही के लिए 3.42 लाख रुपए, जोरातराई से भेड़ीकला हेतु 8.94 लाख रुपए, सुंदरा पानी टंकी से अं. भाटापारा 7.37 लाख रुपए तथा सुंदरा हाईस्कूल से भेड़ीकला 4.69 लाख रुपए, इस तरह कुल 11 कार्यों हेतु 3 करोड़ 38 लाख 74 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों के कारण स्वीकृत होने पर राजनांदगांव के जनप्रतिनिधियों ने हर्ष प्रकट करते डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार जताया है।