राजनांदगांव

राजनांदगांव, 23 नवंबर। शासकीय नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़ द्वारा आयोजित सेक्टर स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब दिग्विजय महाविद्यालय ने अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच दिग्विजय महाविद्यालय और छुईखदान महाविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें दिग्विजय कॉलेज ने पहले बैटिंग करते 172 से बनाए। जवाब में छुईखदान की टीम 90 रन पर आउट हो गई। दूसरे मैच में दिग्विजय कॉलेज ने कवर्धा महाविद्यालय को 172 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें कवर्धा की टीम 100 रन पर आउट हो गई। सेमीफाइनल में दिग्विजय कॉलेज की टीम ने पहले खेलते 145 रन बनाए। जवाब में डोंगरगांव की टीम 65 रन पर आउट हो गई। फाइनल मुकाबला दिग्विजय और डोंगरगढ़ के बीच खेला गया। डोंगरगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते 123 रन बनाए। जवाब में दिग्विजय कॉलेज की टीम 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस मैच में प्रणय त्रिपाठी ने 48 रन बनाए। पूरे टूर्नामेंट में बेस्ट बालर का खिताब प्रतीक त्रिपाठी को दिया गया।
दिग्विजय की टीम में गौरव सोरी (कप्तान), प्रतीक त्रिपाठी, प्रणय त्रिपाठी, सतीश सिन्हा, जितेश साहू, हार्दिक सिन्हा, तेजेश्वर साहू, श्रेयांश पाटिल, त्रिलोक, शुभम, नितेश, अजय खिलेश्वर, कामेश्वर, अनुष्क, जयकिशन थे। टीम के मैनेजर अरूण चौधरी और सहायक रामू पाटिल थे। टीम की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. किरणलता दामले, डॉ.अनिता महिश्वर, डॉ. शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य ने बधाई दी।