राजनांदगांव

मुर्गी और बटेर पालन से महिला समूह गढ़ रही सपने
22-Nov-2024 2:45 PM
मुर्गी और बटेर पालन से महिला समूह गढ़ रही सपने

 महिलाएं कमा रही है 40 से 50 हजार सालाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 नवंबर। जिला मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत मोहला की महिलाएं संगठन बनाकर बटेर पालन और मुर्गी पालन का व्यवसाय कर रही है। मां बमलेश्वरी गंगा समूह के नाम से ये महिलाएं मुर्गी और बटेर पालन का व्यवसाय कर रही है। ये महिलाएं बिहान समूह से लखपति दीदी बनने के कगार पर अग्रसर है।

समूह की अध्यक्ष फूलवती तारम ने बताया कि उनके साथ समूह में पांच महिलाएं काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे अपने घरों तक सीमित थी। उन्होंने बताया कि वे समूह बनाकर उन्होंने मुर्गी और बटेर पालन का व्यवसाय कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें सालाना 2 से 3 लाख रुपए लाभ अर्जित हो रहा है। उन्होंने बताया कि समूह के प्रत्येक महिलाओं को प्रति साल 40 से 50 हजार रुपए का आर्थिक आमदनी हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले वे अपने घरेलू खर्च के लिए दूसरे पर निर्भर रहती थी। ऐसे में उन्होंने बटेर और मुर्गी पालन व्यवसाय करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया की शुरुआत में उन्हें इस व्यवसाय का कोई अनुभव नहीं था। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत से संपर्क कर उन्होंने एनआरएलएम योजना से प्रशिक्षण लिया। अब वह काफी अच्छे ढंग से मुर्गी व बटेर पालन का व्यवसाय कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मुर्गी और बटेर पालन के व्यवसाय से उनके घर की आर्थिक आमदनी के स्तर में सुधार हुआ है। अब समूह की सभी महिलाएं काफी खुश हैं।


अन्य पोस्ट