राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 नवंबर। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने गुरुवार से जिले में हो रही धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने धान खरीदी केंद्र अंबागढ़ चौकी एवं चिल्हाटी का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी का मुआयना किया। उन्होंने समिति प्रभारी से चर्चा कर पारदर्शिता पूरक धान खरीदी करने और किसानों के साथ सकारात्मक सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों का सम्मान करें। किसानों द्वारा लाए गए धान की वास्तविक नाप तौल करें।
खरीदी के दौरान नमी मापक मशीन से नमी की जांच करने कहा। धान खरीदी केंद्र स्थल में विशेष साफ.-सफाई रखने, सुरक्षा को दृष्टिगत रखते आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देशित करते कहा कि धान खरीदी के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो, यह सुनिश्चित करें।
धान विक्रय करने आए किसानों से कलेक्टर ने चर्चा कर उनके द्वारा उत्पादित फसल की जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों का सम्मान करते कहा कि सभी पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को धान विक्रय के दौरान कोई समस्या आने पर समिति प्रबंधक से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराएं। उन्होंने अंबागढ़ चौकी धान खरीदी केंद्र में धान विक्रय करने आए किसान अमर सिंह से चर्चा कर फसल उत्पादन की जानकारी ली।
कलेक्टर ने ग्राम भंसुला में प्रस्तावित धान संग्रहण केंद्र स्थल का मुआयना किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को धान संग्रहण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आकस्मिक वर्षा होने की दशा में धान के रखरखाव और बचाव के लिए पूर्व से सभी तैयारियां रखें। इस दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी एसएल ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके, जिला विपणन अधिकारी प्रमोद सोम, तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो उपस्थित थे।
पहले दिन हुई 6310.80 क्विं. धान की खरीदी
जिला मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में 27 धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी उत्साहजनक माहौल में शुरू किया गया। पहले दिन कुल 6310.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसमें उपार्जन केंद्र आड़ेझर में 38 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार आतरगांव में 284.40 क्विंटल, आमाटोला में 483.20 क्विंटल, औंधी में 236 क्विंटल, सरखेड़ा में 28 क्विंटल, कौड़ीकसा में 592.40 क्विंटल, खरदी में 44 क्विंटल, मुरारगोटा में 38.80 क्विंटल, गोटाटोला 208, मोहभटा 68 क्विंटल, चिल्हाटी में 174 क्विंटल, चौकी में 832 क्विंटल, छछानपाहरी में 700.40 क्विंटल, ढाढूटोला में 1530 क्विंटल, भर्रीटोला में 98.40 क्विंटल, भोजटोला में 120.80 क्विंटल, मटेवा में 48.80 क्विंटल, मानपुर में 342.80 क्विंटल, एकटकन्हार में 61.60 क्विंटल, मोहला में 326 क्विंटल, सीतागांव में 8.80 क्विंटल, पुतरगोदी कला में 24.80 क्विंटल एवं सोमाटोला में 18 क्विंटल धान की खरीदी पहले दिन की गई है।