राजनांदगांव

महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
13-Nov-2024 4:12 PM
महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 13 नवंबर। महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की। पीडि़ता की शिकायत पर चिचोला पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 11 नवंबर को चिचोला पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम दर्राबांधा के आरोपी मेघनाथ यादव (42) द्वारा पीडि़ता को 10 नवंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे अपने घर में अकेली पाकर शराब के नशे में छेड़छाड़ करने लगा। पीडि़ता के आवाज लगाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस में अपराध कायम कर आरोपी मेघनाथ यादव को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर  न्यायालय से रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट