राजनांदगांव

राजनांदगांव, 12 नवंबर। छत्तीसगढ़ शासन ने सोमवार को घुमका ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित कर दिया, जिस संबंध में संयुक्त सचिव रेणुका श्रीवास्तव के पद एवं हस्ताक्षर से छत्तीसगढ़ राज्य पत्र में इसे शामिल कर दिया गया। आज इस आदेश की घोषणा होते ही घुमका के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त हो गया।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार विगत दिनों घुमका के सैकड़ों लोग भाजपा नेताओं के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले थे, जिन्होंने घुमका को नगर पंचायत बनाने का निवेदन किया था, जिस पर डॉ. रमन सिंह ने सहमति जताते तत्काल इसकी अनुशंसा मुख्यमंत्री से की थी। इसके प्रतिउत्तर में प्रशासन ने घुमका को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। घुमका को नगर पंचायत बनाने की घोषणा से हर्षित होते हुए जनप्रतिनिधियों ने डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करने वालो में मधुसूदन यादव, भरत वर्मा, रामजी भारती, रमेश पटेल, राजेंद्र गोलछा, रविंद्र वैष्णव, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, तरुण लहरवानी, अतुल रायजादा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद दिया।