राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 नवंबर। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राजनांदगांव के राजनीति विज्ञान विभाग में प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना ठाकुर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में 8 नवंबर को प्रमिला गोकुलदास डागा महिला महाविद्यालय (रायपुर) की प्राचार्य डॉ. संगीता घई विषय विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुई।
प्राचार्य डॉ. संगीता घई ने भारतीय राजनीति में दबाव समूह की उपस्थिति एवं उसके प्रभाव पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया। उन्होंने दबाव समूह के बारे में बताया कि इस समूह में हम अपनी मांग डिमांड के लिए कार्य करते हैं, यह समूह अमेरिका में शुरूआत हुई, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में कार्य करते है। भारत जैसे देश में दबाव समूह ज्यादा बनते है। प्रशासनिक और राजनीतिक में ये प्रभावशाली कार्य करते हैं। ये व्यापार संघ में योगदान देते हैं और कृषि व्यवस्था के संचालन के लिए उनके हितों की मांग के लिए कार्य करते हैं। राजनीतिक दल और दबाव समूह में अंतर है। राजनीतिक दल एक पार्टी से काम करते हैं। जबकि दबाव समूह एक व्यक्ति एक से ज्यादा समूह में कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन संजय सप्तर्षि द्वारा एवं अतिथि वक्ता का परिचय डॉ. अंजना ठाकुर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. अमिका बख्शी ने किया इस व्याख्यान में विभाग के प्राध्यापक राजकुमार बंजारे एवं दीपक कुमार के साथ विभाग मे एमए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं शामिल थे।