राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है - चंद्राकर
06-Nov-2024 4:07 PM
छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है - चंद्राकर

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने नागरिकों को किया रोमांचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 नवंबर।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के  मोहला में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्योत्सव पर जिलेवासियों ने इस अवसर पर एक-दूसरे को राज्य स्थापना की शुभकामनाएं दी। स्थानीय दशहरा मैदान मोहला में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ लोगों के लिए जश्न मनाने का अवसर है। साथ ही यह भूतपूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को नमन करने और उन्हें धन्यवाद देने का अवसर भी है। 

उन्होंने सरकार के अनेक उपलब्धियां पर प्रकाश डाला और प्रदेश के विकास में हुए बदलाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज यहां डबल इंजन की सरकार है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजबूत नेतृत्व और मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की क्षमता और नेतृत्व हमें मिला है। उन्होंने कहा कि केवल 10 माह के कार्यकाल में सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की है, यह उल्लेखनीय है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, सरकार का मूल मंत्र है। 

उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां पर प्रकाश डालते कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि वंचित लोगों तक विकास की धारा पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के पुरातन संस्कृति को सुरक्षित करते समाज में संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, आदिवासियों, मजदूर, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और युवाओं की कल्याण के लिए प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य सरकार राज्य के लोगों से किए गए गारंटी को पूरा किया जा रहा है। किसानों से 31 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की गारंटी को पूरा किया गया है। किसानों को दो वर्षों के बकाया बोनस के रूप बकाया राशि अंतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में हर महीने 70 लाख माताओं बहनों को 1000 की सहायता राशि दी जा रही है। 
कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए जिले की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिला निर्माण के पश्चात राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, जल जीवन मिशन, कृषक उन्नति योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पात्रता अनुसार लाभ पहुंचाया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने से वंचित ना हो।

इस अवसर पर दिनेश शाह मण्डावी, लगनू राम चंद्रवंशी, यशपाल सिंह पाटले, दिनेश पटेल, विजेन्द्र सिंह पाटले, प्रेमलता चंदेल, हेमंत ठाकुर, डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, अमितनाथ योगी सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

पूर्व सीएम के क्षेत्र की स्थिति दयनीय - कुलबीर
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने चिकित्सकों के एकमुश्त इस्तीफा देने के निर्णय को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। विशेषकर उन्होंने पूर्व सीएम व मौजूदा विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि पूर्व सीएम के क्षेत्र की स्थिति काफी दयनीय है। लगातार चिकित्सक इस्तीफा दे रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को बेहतर बनाने स्पीकर कब सुध लेंगे। 
 


अन्य पोस्ट