राजनांदगांव

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेसियों ने राज्य सरकार को घेरा
05-Nov-2024 3:55 PM
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेसियों  ने राज्य सरकार को घेरा

बलरामपुर-बलौदाबाजार समेत अन्य घटनाओं को लेकर कांग्रेस का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 नवंबर।
बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने राज्य सरकार को घेरा है। मंगलवार को प्रांतव्यापी एक दिनी धरना प्रदर्शन करते बलौदाबाजार, बलरामपुर और कवर्धा के लोहारीडीह जैसी अन्य घटनाओं को लेकर विष्णुदेव सरकार पर हमला बोला।

स्थानीय ईमाम चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते कहा कि प्रदेश में सरकार कानून की व्यवस्था संभाल नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि बेलगाम भाजपा सरकार जिस प्रकार नियमों को ताक में रखा जा रहा है। उससे प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। अभी जो बलरामपुर में घटनाक्रम हुआ है जिसमें थाना में मंडल नामक व्यक्ति को थाना में बुलाया गया और उसके बाद अभी दामाखेड़ा में सतगुरू साहिब जी के लोगों पर व उनके घर में पथराव किया, इससे लगता है कि प्रदेश सरकार प्रशासनिक अधिकारियों की पारदर्शितापूर्वक काम करने को लेकर उनके हाथों को बांध दिया गया है। चाहे वह कोई भी विभाग हो, इसलिए नैतिकता के नाते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को इस्तीफा दे देना चाहिए।

स्थानीय इमाम चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन में कुलबीर सिंह छाबड़ा, भागवत साहू, विवेक वासनिक, माया शर्मा, प्रज्ञा गुप्ता, सूर्यकांत जैन, अमित चंद्रवंशी, मेहुल मारू, महेंद्र यादव, धनेश पटिला, शकील रिजवी, राजेश चौहान, झम्मन देवांगन, शरद पटेल, महेश साहू, रूपेश दुबे, अब्दुल कलाम समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट