राजनांदगांव

दीपावली में बेहतर यातायात व्यवस्था पेटी ग्रुप ने दी बधाई
05-Nov-2024 3:33 PM
दीपावली में बेहतर यातायात व्यवस्था पेटी ग्रुप ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 नवंबर।
दीपावली पर्व पर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार इलाके में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर पेटी ग्रुप के सदस्य आनंद वर्गीस ने यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन को बधाई दी। 

सदस्य श्री वर्गीस ने कहा कि दीपावली पर्व पर कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी मोहित गर्ग के नेतृत्व में चार पहिया वाहन का शहर के बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित कर दिए जाने से शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही। जिला और पुलिस प्रशासन को पेटी ग्रुप जयस्तंभ चौक के सदस्यों ने उक्त कार्य के लिए बधाई दी। प्रशासन की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित न होने की स्थिति में जयस्तंभ चौक व सिनेमा लाईन व गुडाखू लाईन में खरीदारी करने के लिए अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रशासन की मेहनत से यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की गई। 
 


अन्य पोस्ट